Monday, October 19th, 2026

एचडीएफसी बैंक का शुद्ध लाभ 14.36 प्रतिशत बढ़ा

 मुंबई
देश के निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक ... एचडीएफसी बैंक का चालू वित्त वर्ष की दिसंबर में समाप्त तीसरी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 14.36 प्रतिशत बढ़कर 8,760 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एकल आधार पर बैंक का शुद्ध मुनाफा 18.09 प्रतिशत बढ़कर 8,758.29 करोड़ रुपये रहा। एकल आधार पर तिमाही के दौरान बैंक की कुल आय बढ़कर 37,522 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 36,039 करोड़ रुपये रही थी। बैंक के नए मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक शशिधर जगदीशन की अगुवाई में यह पहला तिमाही नतीजा है। इस दौरान बैंक की संपत्ति की गुणवत्ता में सुधार हुआ। तिमाही के दौरान बैंक की सकल गैर निष्पादित आस्तियां (एनपीए) कुल ऋण का 0.81 प्रतिशत रहीं, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 1.42 प्रतिशत तथा पिछली सितंबर तिमाही में 1.08 प्रतिशत पर थीं।

 

#एचडीएफसी

Source : Agency

पाठको की राय